दरभंगा, मई 21 -- जाले। थानाक्षेत्र के एक गांव में सदरे आलम कुरैशी के पुत्र अफसार कुरैशी नामक एक व्यक्ति ने छुरा के बलपर घर में सो रही एक विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। कुछ लड़कों ने विवाहिता के घर की खिड़की के समीप से इसका वीडियो भी बना लिया। विवाहिता के घर से अफसार के निकलते हीं लड़कों ने उसे पकड़ने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह छुरा और मोबाइल फोन छोड़कर वहां से भागने में सफल रहा। घटना 13 मई की रात साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है। उस समय विवाहिता का पति घर पर नहीं था। विवाहिता ने इस घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाना की पुलिस से की। यह भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती ने आत्मत्या की विवाहिता की ओर से पुलिस को यह भी शिकायत की गई है कि आरोपी अफसार और उसके पिता ने उनके साथ साथ, उसके पति और गांव के उन लड़कों से संबंधित वीडियो डिल...