नई दिल्ली, मार्च 14 -- भारतीय ग्राहकों के बीच 7-सीटर कारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो करीब 18,000 यूनिट बिक्री के साथ इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। हालांकि, डिमांड के मामले में मारुति की पॉपुलर एमपीवी XL6 ने सबको पीछे छोड़ दिया। यानि डिमांड के मामले में इस कार के आगे स्कॉर्पियो, बोलेरो, इनोवा और XUV 7XO जैसी कार भी नहीं टिक सकी। मारुति सुजुकी XL6 ने इस दौरान 93 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,633 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 1,878 यूनिट था। आइए जानते हैं इस एमपीवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- ये है देश की नंबर-1 7-सीटर कार, इसके आगे स्कॉर्पियो, बोलोरो, इनोवा भी...