नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- Farm Peace IPO Listing: फार्म पीस आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी का आईपीओ बीएसई एसएमई में 90 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 112.10 रुपये पर लिस्ट हुआ है। जिसकी वजह से निवेशकों को मोटा रिटर्न पहले दिन ही मिल गया है। आईपीओ का प्राइस बैंड 59 रुपये प्रति शेयर था। यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 1 सितंबर से 3 सितंबर तक खुला था। बता दें, आईपीओ का लॉट साइज 2000 शेयरों का था। किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 4000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना पड़ा था। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 236000 रुपये का करना पड़ा। यह भी पढ़ें- घरेलू शेयर बाजारों में आज फिर गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़केकितना हुआ था सब्सक्राइब (Farm Peace IPO) आईपीओ को महज 1.16 गुना ही सब्सक्रिप्शन मिला था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ 0.59 गुना, एनआईआई में 1.73...