मोतिहारी, मई 15 -- बेतिया । जिले के सरकारी अथवा निजी विद्यालयों में जल्द ही अब गर्मी की छुट्टी हो जाएगी। इससे पहले सभी बच्चों का अपार कार्ड बनाना बेहद जरूरी है। अपार कार्ड बन जाने से बच्चों का डाटा की जानकारी रहती है। उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बुधवार की देर शाम शिक्षा कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। जिले में अब तक सरकारी और निजी विद्यालय को जोड़कर लगभग 70 फीसदी आपार कार्ड बन गया है हालांकि अपार कार्ड बनाने का अल्टीमेट हम 30 जून तक है, लेकिन विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी हो जाएगी ऐसे में गर्मी की छुट्टी से पहले अपार कार्ड बनाने का निर्देश दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी छुट्टी से पहले सभी बच्चों का बनाये अपार कार्ड :डीईओ बैठक के दौरान मृत शिक्षकों और स्थानांतरित शिक्षकों के डाटा को सही करने का भी ...