रामपुर, मई 5 -- रामपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बीएसए को पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से गर्मियों में जनगणना ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह व जिला महामंत्री अंजुम स्नेही सक्सेना ने पत्र में कहा कि मई-जून मे गर्मियों का अवकाश रहता है। इसके बाद भी आगामी चुनावों के मद्देनजर शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी पर लगा दिया गया है। जिससे शिक्षक स्कूल बंद होने के बाद भी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में क्षेत्र में निकलकर जनगणना का काम करेंगे। पर यह सरकारी काम है तो शिक्षक विश्राम के समय भी इन कामों को पूरी मेहनत-ईमानदारी से पूरा करेंगे। लिहाजा शिक्षकों को उपार्जित अवकाश दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.