छुट्टी में की जनगणना, ईएल के लिए हाईकोर्ट पहुंचे शिक्षक
प्रयागराज, अगस्त 16 -- प्रयागराज। गर्मी की छुट्टियों में जनगणना करने वाले शिक्षकों ने उपार्जित अवकाश (ईएल) के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है। अफसरों को बार-बार प्रत्यावेदन देकर थक चुके शिक्षकों की जब सुनवाई नहीं हुई तो हारकर याचिका का निर्णय लेना पड़ा। बेसिक शिक्षा परिषद एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान मई-जून में जनगणना-2026 का किया। यही नहीं छुट्टियों में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा, संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, शिक्षा सेवा चयन आयोग की टीजीटी और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आदि के कारण कई जिलों में डीआईओएस ने एडेड कॉलेज के शिक्षकों को जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.