संवाददाता, अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती के लालगंज थाने में तैनात महिला सिपाही की शनिवार की भोर में मौत हो गई। एक सप्ताह पहले महिला सिपाही प्रतापगढ़ में हुए हादसे में घायल हो गई थी। महिला सिपाही के पति ने आरोप लगाया है कि इलाज कराने के लिए पत्नी ने छुट्टी मांगी गई थी लेकिन एसपी ऑफिस के दो कर्मियों ने छुट्टी देने से मना कर दिया। छुट्टी मिल गई होती तो उसकी पत्नी की जान बच सकती थी। उन्होंने लालगंज थाने में तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रतापगढ़ जनपद के अंतू थाना क्षेत्र स्थित बसखोरी गांव निवासी केसरी वर्मा वर्ष 2018 बैच की सिपाही थीं। अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित वनबीरपुर के रहने वाले उनके पति नागेंद्र वर्मा वर्ष 2020 बैच के सिपाही हैं। दोनों का वर्ष 2023 में विवाह हुआ था। बीते 18 दिसम्बर 2025 को केसरी ने लालगं...