छुट्टी मांगने पर भड़की मैनेजर, कर्मचारी बोला, 'इतनी छुट्टियां बची हैं, फिर भी नहीं मिल रही'
नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- दिवाली के मौके पर धनतेरस की छुट्टी मांगना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया। मैनेजर ने काम का हवाला देकर छुट्टी देने से इनकार कर दिया। जबकि, कर्मचारी का कहना है कि उसके पास काफी प्रीविलेज लीव (PL) बची हैं, लेकिन इसके बावजूद मैनेजर उन्हें लेने नहीं दे रही हैं। मामला अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर चर्चा में है। लाइव मिंट के अनुसार रेडिट के r/IndianWorkplace फोरम पर एक कर्मचारी, जिसने अपना नाम नहीं बताया है, ने अपनी परेशानी शेयर की है। उसने बताया कि धनतेरस पर छुट्टी के लिए अप्लाई किया था, लेकिन मैनेजर ने यह कहते हुए मना कर दिया कि काफी काम पेंडिंग है और फिलहाल छुट्टी देना संभव नहीं है। कर्मचारी के मुताबिक, जब उसने अपनी बची हुई छुट्टियों का हवाला दिया और प्रिविलेज लीव (PL) लेने की बात कही तो मैनेजर नाराज हो गईं। कर्मचारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.