जौनपुर, फरवरी 21 -- बरसठी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी मांगने गई कक्षा चार की छात्रा से अश्लील हरकत किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, परिषदीय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने शनिवार को अपनी ही शिष्या कक्षा चार की छात्रा के साथ अश्लील हरकत किया। आरोप है कि छात्रा छुट्टी मांगने प्रभारी प्रधानाध्यापक के पास गई थी। उनके इस हरकत से सहमी छात्रा घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाध्यापक को हिरासत में ले लिया। परिजनों की तहरीर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.