छुट्टी पर घर आया सैनिक तीन दिनों से लापता
रांची, जुलाई 28 -- मांडर, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के मेड़ी गांव निवासी सैनिक नरेश पाहन पिछले तीन दिनों से लापता हैं। इस संबंध में उनके भाई मुनेश पाहन ने ठाकुरगांव थाना में सनहा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, नरेश पाहन आर्मी की पांच दानापुर यूनिट में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती कोलकाता में है। वह 14 जुलाई को छुट्टी लेकर घर आए थे, लेकिन 26 जुलाई की शाम से अचानक लापता हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। उनका मोबाइल फोन भी बंद है। थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि लापता सैनिक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.