मुरादाबाद, मई 2 -- मझोला थाना क्षेत्र के काशीराम नगर में छुट्टी पर घर आए बदायूं में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज कुमार घर की बालकनी से नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना पर मझोला पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर ही अंतिम सलामी देने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना मझोला के काशीराम नगर चौकी क्षेत्र के एफ ब्लॉक सिंगल स्टोरी निवासी नीरज कुमार (41 वर्ष) यूपी पुलिस में हेंड कांस्टेबल थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बदायूं पुलिस लाइन में चल रही थी। परिवार में पत्नी संगीता और दो बेटियां यशस्वी और भव्या हैं। बताया गया कि बीते एक अप्रैल को नीरज कुमार तीन दिन छुट्टी लेकर घर आए थे। यहां उनकी तबीयत खराब हो गई और डॉक्टर ने बेड रेस्ट लिख दिया, जिसके बाद उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी और घर पर रहकर इलाज करा र...