उन्नाव, मार्च 21 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर के अटवा बैक गांव में उस समय मातम छा गया, जब इटावा में तैनात एक बैंक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अटवा बैक निवासी 46 वर्षीय विजय किशोर पुत्र अयोध्या प्रसाद इटावा के भरथना स्थित भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वह अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। परिजनों ने बताया कि विजय किशोर ने रात में परिवार के साथ सामान्य रूप से भोजन किया। भोजन के कुछ समय बाद ही उन्हें अचानक तेज उल्टियां होने लगीं और उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे...