देवरिया, अप्रैल 3 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। छुट्टी पर घर आए एक एसआई की शुक्रवार की सुबह अचानक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वे खेत की तरफ टहलते हुए गए थे। वापस लौटते समय अचानक रास्ते पर गिर पड़े जब तक लोग अस्पताल लेकर पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी।थाना क्षेत्र के करमुआ निवासी सत्येंद्र यादव (49) पुत्र स्व. सूर्यदेव यादव गोंडा के धानेपुर थाने में एसआई पद पर तैनात थे। वे गुरुवार को घर पर छुट्टी लेकर आए थे। सुबह करीब सवा सात बजे वह टहलते हुए अपना खेत देखने गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में अचानक गिर पड़े। गांव की एक महिला ने उन्हें गिरते देखा और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने उन्हें तत्काल वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.