धनबाद, जून 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू में अधिकारियों के बीच विवाद का मामला बुधवार को कॉलेजों व विभागों में शिक्षकों, कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं के बीच भी चर्चा में रहा। सभी जानने की कोशिश में लगे रहे कि रजिस्ट्रार आगे क्या करेंगे। वहीं जिस अधिकारी से विवाद हुआ? वे अधिकारी कौन थे। रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी ने बुधवार को वरीय अधिकारी से भेंट की। इसके बाद यह बात चर्चा में आई कि वे छुट्टी पर चले गए हैं। अब एक जुलाई को विवि आ सकते हैं। सहायक रजिस्ट्रार को रजिस्ट्रार का प्रभार दिया गया है।

विवाद का प्रभाव रजिस्ट्रार की छुट्टी को विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। शिक्षकों के बीच इस बात की भी कानाफूसी है कि विवाद का यह मामला कहीं राजभवन व निदेशालय तक नहीं पहुंच जाए। बताते चलें कि विवि में 26 व 27 जून को मुहर्रम की छुट्टी है। ...