बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली में छुट्टी पर गए चिकित्सक को चिकित्सा अधीक्षक ने नोटिस थमा दिया। विभागीय अनुमति से छुट्टी का अनुमोदन स्वीकृत होने के बाद नोटिस जारी करने पर चिकित्सकों में काफी किरकिरी हुई। मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान कई ओपीडी में चिकित्सक के मौके पर मौजूद नहीं थे। चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल के कई चिकित्सकों को नोटिस जारी किया गया। जारी नोटिस में काम में रूचि नहीं लेने का हवाला देकर तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया था। जबकि प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बिना अनुमोदन के चिकित्सकों सहित अन्य आदेशों को लेकर नोटिस जारी करने पर रोक लगाई है। चिकित्सकों का कहना है ओपीडी में निरीक्षण के दौरान वार्ड में मरीजों सहित इमरजेंसी केस में पहुंचना पड़ता है। कई च...