छुट्टी निरस्त, डॉ. मित्तल की क्षय रोग केंद्र में वापसी
पीलीभीत, जून 15 -- जिला क्षय रोग केंद्र पर चिकित्सकों की कमी के बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने चिकित्सक डॉ. पारुल मित्तल की छुट्टी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उन्हें वापस कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को डॉ. मित्तल ने केंद्र पहुंचकर ओपीडी में मरीजों को देखा, जिससे उपचार के लिए आने वाले टीबी मरीजों को राहत मिली। डॉ. पारुल मित्तल एक जून से एक माह के अवकाश पर चल रहे थे। उनके अवकाश पर चले जाने से ओपीडी बंद हो गई थी। मामले को लेकर हिंदुस्तान ने खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद सीएमओ डॉ. बीसी पंत ने नवागत चिकित्सक डॉ. एके गुप्ता को क्षय रोग केंद्र पर ओपीडी के लिए भेजा था। नए होने के कारण वह मरीजों को परामर्श देने में सफल नहीं हो पा रहे थे। इसको लेकर मरीजों की समस्या को देखते हुए सीएमओ ने उनकी छुट्टी निरस्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.