महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चिकित्सीय अवकाश स्वीकृत कराने को लेकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के दफ्तर में हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अवर अभियंता 3-4 अज्ञात अराजकतत्वों के साथ कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि अधिशासी अभियंता पर दबाव बनाते हुए अभद्रता करने लगे। इस मामले में अधिशासी अभियंता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोप अवर अभियंता व उसके तीन-चार अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रवीण कुमार भारती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मार्च को अवर अभियंता यशवंत गौतम अपने चिकित्सीय अवकाश को स्वीकृत कराने के उद्देश्य से कार्यालय पहुंचे। उस समय वह स्वयं शासकीय कार्य से अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में मौजूद थे। आरोप है कि अवर अभियंत...