संवाददाता, मार्च 16 -- लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में सोमवार दोपहर सुरक्षा गार्ड ने शाखा प्रबंधक के सीने में लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। हादसे के समय बैंक परिसर में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद गार्ड बंदूक लेकर पैदल ही मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गार्ड अक्सर बगैर बताए छुट्टी ले लेता था। आज बैंक मैनेजर ने उसकी छुट्टी देने से मना कर दिया था। थाना लोनी बार्डर क्षेत्र की बलराम नगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा है। मूलरूप से लखीपुर पटना बिहार के रहने वाले 35 वर्षीय अभिषेक कुमार दिल्ली 99 सोसायटी में रह रहे थे। वह लोनी की बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में प्रबंधक थे। वहीं जनपद बागपत में रहने वाला रविंद्र हुड्डा बैंक क...