मेरठ, मार्च 27 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति में अब चंद दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में लक्ष्य को पूरा करने के लिए शासन के निर्देश पर सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद नगर निगम और रजिस्ट्री कार्यालयों में गुरुवार को सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ। नगर निगम में करीब 80 लाख रुपये जमा हुए, जबकि रजिस्ट्री कार्यालयों में 201 बैनामे हुए, जिससे 1.24 करोड़ से अधिक की आय प्राप्त हुई। शासन की ओर से सभी विभागों को शत-प्रतिशत राजस्व प्राप्ति का निर्देश दिया है। इसके तहत ही गुरुवार को राजकीय अवकाश के बावजूद नगर निगम और रजिस्ट्री के सभी कार्यालय खुले रहे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीएओ) शिव कुमार गौतम के अनुसार छुट्टी के बावजूद गुरुवार को करीब 80 लाख रुपये जमा हुए। रामनवमी पर शुक्रवार को नगर निगम और रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे।रजिस्ट्री दफ्तर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.