नैनीताल, मई 11 -- नैनीताल, संवाददाता। बीडी पांडे जिला अस्पताल में रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही अस्पताल के पंजीकरण काउंटर और ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं।नैनीताल में बदलते मौसम के चलते बीमार लोगों की संख्या बढ़ने लगी है, जिसका असर अस्पताल की ओपीडी में भी देखने को मिल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सोमवार को कुल 532 मरीज उपचार के लिए ओपीडी पहुंचे। वहीं भर्ती मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई और अस्पताल में 52 मरीज भर्ती रहे। अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि छुट्टी के बाद सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या अधिक रही। यह भी पढ़ें- अस्पताल में साप्ताहिक अवकाश के बाद जुटी भीड़ उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स...