छुट्टी के बाद दो छात्राओं में विवाद, सिर फोड़ा, थाना पहुंचा मामला
घाटशिला, मई 15 -- गालूडीह, संवाददाता। सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा पायल सरदार और नंदनी कुमारी चौधरी के बीच बुधवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद घर लौटने के दौरान रेलवे फाटक के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान पायल सरदार के सिर पर पत्थर लगने से वह घायल हो गई। घटना की सूचना अन्य बच्चों ने शिक्षकों को दी। इसके बाद शिक्षकों ने घायल छात्रा को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर इलाज कराया गया। वहीं, परिजनों को सूचना मिलने पर वे भी अस्पताल पहुंचे। हालांकि, बच्चों के भविष्य को लेकर गालूडीह थाना में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं कराया गया है। वहीं, नंदनी के परिजनों ने इलाज का खर्च उठाने की बात कही और घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भी ले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.