शामली, मार्च 23 -- शामली। ईद और रविवार के लगातार दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल खुलते ही विभिन्न विभागों के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित होती नजर आईं। भीड़ के कारण मरीजों को दवा लेने में भी घंटों का समय लग गया। शनिवार की ईद उल फितर और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। भीड़ के कारण रजिस्ट्रेट काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष, औषधि केन्द्र पर मरीजों की लाईने लगी थी। दो दिन तक ओपीडी सेवाएं बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। तीसरे दिन अस्पताल खुलने पर करीब 1500 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे। रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्षों तक हर जगह भीड़ का आलम यह था कि चिकि...