छुट्टी के बाद खुले परिषदीय स्कूल, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
सोनभद्र, जून 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद गुरुवार को जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय फिर से गुलजार हो गए। लंबे अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपने साथियों और शिक्षकों से मुलाकात की तो विद्यालयों में फिर से चहल-पहल लौट आई। कई विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर, फूल-माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। हालांकि पहले दिन भीषण गर्मी और उमस का असर उपस्थिति पर साफ दिखाई दिया। अधिकांश विद्यालयों में अपेक्षाकृत कम संख्या में बच्चे पहुंचे। शिक्षकों का कहना है कि मौसम सामान्य होने के साथ आने वाले दिनों में उपस्थिति बढ़ेगी। म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के सभी विद्यालय निर्धारित समय पर संचालित हुए। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.