अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या, संवाददाता। शनिवार को ईद व रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को जब जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की यहां लम्बी कतार दिखाई दी। रोजाना की तुलना में मरीजों की संख्या में बीस प्रतिशत से अधिक बढ़ोत्तरी देखी गई। मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों की संख्या रोजाना की तुलना में ज्यादा दिखाई दी। जिला अस्पताल में पंजीकरण व दवा काउंटर के साथ इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब मरीजों की लम्बी कतार दिखाई दी। जिला अस्पताल में सोमवार को 1136 मरीजों ने उपचार कराने के लिए पंजीकरण कराया। जिसमें 500 के लगभग फिजीशियन से सम्बंधित रहे। जिसमें बच्चे भी शामिल थे। इस कारण से अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ व फिजीशियन की ओपीडी में लम्बी लाइन में मरीज खड़े हुए दिखाई दिए। अस्पताल का पार्किंग स्थल भी वाहनों से पूरी तरह से भरा हुआ दिखाई दिया। जिससे लोगो को अपना ...