गोंडा, मार्च 30 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को खुला। सोमवार को इलाज कराने के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों का हुजूम दिखाई पड़ा । लाइन में लगे लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी होती देखी गई । सबसे अधिक भीड़ पर्चा काउंटर व दवा काउंटर पर रही। कई लोग तो भीड़ देखकर बिना एक्सरे कराए अपना पर्चा वापस लेकर बैरंग लौट गए। रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने के कारण सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इसके बाद डाक्टरों के ओपीडी के बाहर भी खूब भीड़ देखी गई। पैथोलॉजी जांच के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी दो लाइनों में लोग आरडीसी के पोर्च तक खड़े नजर आए। एक्सरे रुम के बाहर तो पर्चा जमा करने के लिए मरीजों के बीच धक्का-म...