आगरा, सितम्बर 13 -- सिपाही आशीष वर्मा की आत्महत्या की खबर से उसके गांव हीरापुरा (निबोहरा) में कोहराम मच गया। घरवाले सकते में आ गए। पिता त्रिभुवननाथ को विश्वास नहीं हो रहा था कि बेटा अब नहीं रहा। मां और बहन बेसुध हो गई थीं। गांव के लोग त्रिभुवननाथ के घर पर इकट्ठे हो गए। रविवार को पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले। 22 वर्षीय आशीष 2025 में पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद हापुड़ जिले के थाना धौलाना में पहली पोस्टिंग मिली थी। दो भाइयों में वह सबसे बड़ा था। छोटा भाई संतोष (18) महाराष्ट्र में हलवाई का काम करता है। दो बहनों में एक की शादी नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : थाने में सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, मच अफरातफरी पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पूरे परिवार को आशीष से काफी उम्मीदें थीं।आशीष 16 अगस्त को छुट्टी पर...