गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मार्च क्लोजिंग की वजह से रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहे। लोगों को अवसर मिला तो इस छुट्टी के दिन रजिस्ट्री कराने में उत्साह दिखाया। तहसील सदर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम एवं द्वितीय में 74 रजिस्ट्री हुई। रजिस्ट्री कार्यालय खुला होने के कारण कलेक्ट्री कचहरी में अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक भी पहुंचे। उन्होंने क्रेता विक्रेता को बुला लिया और भीड़ के बजाए उन्होंने छुट्टी के दिन आसानी से अपनी रजिस्ट्री कराई। सब रजिस्ट्रार प्रसेनजीत सिंह ने बताया कि रविवार को रजिस्ट्री कराने में लोगों का उत्साह दिखा। सामान्य तौर में दोनों कार्यालयों में 160 से 180 रजिस्ट्री होती है, जिसमें 74 रजिस्ट्री हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.