भभुआ, मार्च 25 -- निबंधन विभाग ने राजस्वहित एवं जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए जारी किया निर्देश बोले जिला अवर निबंधक, विभाग के निर्देश पर खोला जाएगा कार्यालय, होगा कार्य (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर में छुट्टी के दिन रविवार को भी निबंधन कार्यालय खुला रहेगा। बिहार सरकार के उप निबंधन महानिरीक्षक डॉ. संजय कुमार ने इस आशय का पत्र जारी कर जिला अवर निबंधक व अवर निबंधक को निर्देश दिया है। उपनिबंधन महानिरीक्षक द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि सरकार के राजस्वहित एवं जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए 26 व 31 मार्च रविवार को छुट्टी के दिन भी निबंधन कार्यालय खोला जाएगा। इधर, जिला अवर निबंधक राकेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा जारी पत्र के आलोक में छुट्टी के दिन भी कार्यालय खोला जाएगा। कोई भी व्यक्ति आमदिनों की तरह छुट्टी के दिन भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.