सहरसा, अप्रैल 24 -- सहरसा। वीर कुंवर सिंह जयन्ती पर गुरूवार को सार्वजनिक छुट्टी के बाद भी डीएम के आदेश पर जिला से लेकर प्रखण्ड के सभी विभागों के कार्यालय खुले रहे। वहीं 25 अप्रैल को जानकी नवमी और 26 अप्रैल को रविवार को भी सभी कार्यालय खुले रहेंगे। डीएम ने जारी आदेश तहत कहा कि वर्तमान में विभागीय निदेशानुसार जनगणना-2027 से सबंधित कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। साथ ही, पंचायत निर्वाचन से संबंधित विभिन्न कार्यों का निष्पादन भी त्वरित गति से किया जाना आवश्यक है। ऐसी परिस्थिति में आवश्यक है कि सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मुख्यालय में उपस्थित रहे, ताकि ससमय जनगणना-2027 एवं पंचायत निर्वाचन से संबंधित कार्य को सम्पादित किया जा सके। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य को लेकर खुला रहा प्रखंड कार्यालय इसलिए समाहरणालय अवस्थित सभी शाखाओं के साथ ही, सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.