शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। जिले के पेट्रोल पंपों पर रविवार को आम दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। अधिकांश स्थानों पर आपूर्ति सामान्य बनी रही। हालांकि हद्दफ चौकी स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी, जिससे कुछ समय के लिए उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कंपनी अधिकारियों के अनुसार संबंधित पंप संचालक की निजी समस्या के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जबकि डिपो में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिले में उसी कंपनी के अन्य पंप सामान्य रूप से संचालित होते रहे, जिससे स्थिति स्पष्ट है कि कोई व्यापक संकट नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि एचपीसीएल के सभी रिटेल आउटलेट्स पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नियमित आपूर्ति जारी है। शाहजहांपुर के आउटलेट्स को लखनऊ और बरेली डिपो से सप्लाई दी जा रही है। आपूर्ति व्यवस्था बनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.