देवघर, अगस्त 15 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। आगामी पूजा पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और आरक्षित टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए आसनसोल मंडल ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

आरक्षण कार्यालयों का खुलना यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल के सभी आरक्षण कार्यालय रविवार व नामित अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। इससे त्योहार के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को आरक्षित टिकट बुक कराने में सहूलियत होगी। आसनसोल रेल मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार मंडल के सभी यात्री आरक्षण प्रणाली व स्टेशन आरक्षण कार्यालय 15, 16, 23 व 30 अगस्त, 6 और 13 सितंबर 2026 को खुले रहेंगे। हालाँकि इन दिनों आरक्षण कार्यालयों का संचालन केवल प्रातःकालीन पाली में किया जाएगा।

टिकट बुकिंग की सुविधा अवकाश के दिनों में यात्री आगामी पूजा...