भभुआ, मार्च 31 -- मार्च क्लोजिंग के अंतिम दिन सुबह से शाम तक चला टैक्स जमा करने का सिलसिला ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने की तैयारी, जल्द और आसान होगी कर भुगतान प्रक्रिया भभुआ, नगर संवाददाता। मार्च क्लोजिंग के अंतिम दिन मंगलवार को महावीर जयंती की छुट्टी रहने के बावजूद नगर परिषद का कैश काउंटर आम लोगों की सुविधा के लिए खुला रहा। सुबह 10 बजे से ही कार्यालय परिसर में मकान का होल्डिंग टैक्स जमा करने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई, जो शाम 5 बजे तक लगातार बनी रही। करदाताओं ने वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले अपने बकाये कर का भुगतान कर राहत महसूस की। नगर परिषद कार्यालय में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। कई नागरिक समय से पहले टैक्स जमा कर किसी प्रकार की अतिरिक्त परेशानी या विलंब शुल्क से बचना चाहते थे। यही कारण रहा कि छुट्टी के दिन भी कैश काउंटर पर सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.