पटना, मार्च 29 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र पटना ने बीएड, बीएससी नर्सिंग (पीबी) एवं पीजीडीआरपीसी कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की। परीक्षा मौलाना मजहर-उल-हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय स्थित केंद्र पर हुई। 2425 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2062 उपस्थित रहे, जबकि 363 अनुपस्थित पाए गए। कार्यक्रमवार आंकड़ों के अनुसार, बीएड में 2286 में से 1947 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। बीएससी नर्सिंग (पीबी) में 133 में से 110 उपस्थित रहे, जबकि पीजीडीआरपीसी में 6 में से 5 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ई. कृष्णा राव परीक्षा केंद्र पर रहे और पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों एवं निरीक्षकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-न...