हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 9 -- Nishant Kumar: बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पदभार ग्रहण करने के बाद फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। शनिवार को छुट्टी के दिन भी वह ऑफिस पहुंच गए और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं देने में अमीर-गरीब, जात-पात नहीं देखना है। गांव हो या शहर, सब जगह बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की पूरी कोशिश रहेगी। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने शुक्रवार को ही पदभार संभाला था। इसके दूसरे दिन शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद वह विभाग में पूरी तरह सक्रिय रहे। शनिवार और रविवार को सचिवालय के कार्यालयों में साप्ताहिक अवकाश रहता है। निशांत ने सुबह अपने विभागीय कार्यालय का निरीक...