मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- यूपी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होने की वजह से मरीजों की परेशानी कम करने के लिए जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को नियुक्ति दी जा रही है। मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहे छात्रों को तीन-तीन महीने के लिए जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर नियुक्त किया जा रहा है। मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल में वर्तमान समय में 18 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर कार्यरत हैं, लेकिन, उनके आए दिन छुट्टी पर रहने की समस्या सामने आ रही है। जिसके चलते अस्पताल की ओपीडी में आने वाले कई मरीजों को किसी किसी कक्ष में डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं वहीं, अस्पताल प्रशासन को भी व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने में मुश्किल आ रही है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ड्यूटी से गायब हो रहे जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर, टीएमयू भेजी रिपोर्ट अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदी...