नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- परिवार के साथ छुट्टियों का बढ़ता चलन भारत में जेन-जी और मिलेनियल्स पीढ़ी के करीब 75 फीसदी लोग अब छुट्टियां मनाने के लिए परिवार की दूसरी पीढ़ियों के सदस्यों के साथ यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। इनमें दादा-दादी, माता-पिता, भाई-बहन और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। परिवार के साथ यादगार पल बिताने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने की चाह इस बढ़ते चलन की प्रमुख वजह है। अमेरिकी कंपनी एयरबीएनबी के एक सर्वे में यह बात सामने आई है।

युवाओं की बदलती यात्रा पसंद सर्वे में पाया गया कि भारत के युवा यात्रियों की पसंद बदल रही है। अब वे सिर्फ यह तय नहीं कर रहे कि कहां और कैसे घूमने जाना है, बल्कि यह भी तय कर रहे हैं कि उनके साथ कौन-कौन जाएगा। छुट्टियों पर जाने के लिए अब परिवार की कई पीढ़ियां और चचेरे-ममेरे भाई-बहन भी एक साथ आ रहे हैं। ...