नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- गर्मी की छुट्टियां एंज्वॉय करने का प्लान है। तो इन 10 गलतियों को भूलकर भी ना करें। नहीं तो वेकेशन से आने के बाद पछतावा भी होगा और आपका काम भी बढ़ जाएगा। अक्सर लोग समर वेकेशन पर ज्यादा दिनों की छुट्टियों का प्लान करते हैं और चले जाते हैं। इस दौरान घर खाली होता है और आपकी ये भूल घर को तहस-नहस और गंदा कर देती है। तो जब भी छुट्टियों पर जाना हो तो इन गलतियों को भूलकर भी ना करें।1- पूजा घर में जलता दीया या अगरबत्ती वेकेशन पर जाने से पहले पूजा-पाठ तो सभी करते हैं। लेकिन जब घर से निकलने लगें तो इस बात का खास ध्यान रखें कि पूजा का दीया, अगरबत्ती या कोई भी जिसमे आग वो अच्छी तरह से बुझा हो। एक छोटी सी चिंगारी भी नुकसान पहुंचा सकती है।2- मेन गेट की चॉबी जब भी घर में ताला लगाकर लंबी छुट्टियों पर जाने का प्लान है तो घर के मेन गे...