संभल, मार्च 26 -- जिले में नवरात्र और रामनवमी की छुट्टियों के बीच भी सरकारी कामकाज जारी रहेगा। वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग को ध्यान में रखते हुए डीएम ने बजट खर्च और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब केवल चार दिन शेष बचे हैं, ऐसे में सभी विभागों को तेजी से कार्य निपटाने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बजट का सही उपयोग सुनिश्चित करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन की इस सक्रियता से यह साफ है कि छुट्टियों के बावजूद विकास कार्यों की रफ्तार थमने नहीं दी जाएगी, और समय सीमा के भीतर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.