फतेहपुर, मई 22 -- फतेहपुर। गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में भारी भीड़ से मुंबई, दिल्ली व सूरत के लिए वेटिंग 100 पार और कई ट्रेनें रिग्रेड हो गई हैं। भोर से लाइन में लगने के बावजूद तत्काल टिकट चंद मिनटों में फुल होने से यात्री बदहाल जनरल कोचों में सफर को मजबूर हैं। यात्रियों ने राहत के लिए अतिरिक्त कोच बढ़ाने की मांग की है, वहीं रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनें चलाकर स्थिति संभालने का दावा कर रहा है। प्रतिदिन चार सौ से अधिक यात्री कर रहे सफर

यात्री की भारी भीड़ रेलवे स्टेशन पर सुबह से लेकर देर रात तक चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके कारण सामान्य दिनों की तुलना में करीब चार सौ से अधिक यात्रियों का अतिरिक्त आवागमन हो रहा है। प्लेटफॉर्म सहित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग रही हैं। तत्काल टिक...