छुट्टियां मनाने आई किशोरी गंगा में डूबी, मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 23 -- कंपिल, संवाददाता। बदायूं जनपद के अटैना घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक किशोरी गहरे पानी में डूब गई। गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला पट्टीमदारी निवासी अनुराग त्रिपाठी कंपिल स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मैनेजर हैं। उनकी बहन रुचि अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने कंपिल आई हुई थीं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे अनुराग त्रिपाठी के बहनोई जनपद इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी योगेश त्रिपाठी परिवार के अन्य लोगों के साथ बदायूं जनपद के अटैना घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- दोस्तों संग शर्त लगाना पड़ा भारी, गंगा में डूबे युवक की मौत बताया गया कि स्नान के दौरान अचानक पांच लोग गहरे पानी में चले गए, जिससे घाट पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.