छुट्टियां खत्म, लेकिन समय से नहीं खुल रहे स्कूल
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई, लेकिन बिजुआ ब्लॉक में पहले ही दिन शिक्षा विभाग की व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई। सरकार जहां 'स्कूल चलो अभियान' के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दावा कर रही है, वहीं कई विद्यालय निर्धारित समय सुबह समय नहीं खुल रहे। शिक्षक भी समय से विद्यालय नहीं पहुंचे, जिससे अभियान की शुरुआत फीकी नजर आई। 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल में क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालय सुबह के समस बंद मिले। निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद विद्यालयों में न तो शिक्षक मौजूद थे और न ही शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो सकी थीं। इस दौरान विद्यालय पहुंचे बच्चों और उनके अभिभावकों को बाहर इंतजार करना पड़ा। पहले ही दिन सामने आई इस लापरवाही ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.