गंगापार, मार्च 27 -- श्रृंग्वेरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अंधियारी में छुट्टा गोवंश का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक छुट्टा सांड़ ने अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक पुरुष पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है, वहीं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अंधियारी गांव निवासी 65 वर्षीय चटकीला पत्नी स्वर्गीय सोहन घर के बाहर निकली ही थीं कि अचानक एक छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को खदेड़ा और परिजनों की मदद से घायल महिला को तत्काल स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.