कौशाम्बी, मार्च 2 -- पश्चिमशरीरा के फताहीपुर गांव निवासी मदन लाल किसानी करते हैं। सोमवार की सुबह वह खेतों की ओर गए थे। वहां अचानक उनके ऊपर छुट्टा मवेशी ने हमला बोल दिया। इससे किसान को गंभीर चोटें आई हैं। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि एक हाथ और जबड़ा टूट गया है। एसआरएन भी रेफर करना पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...