बाराबंकी, अप्रैल 21 -- सआदतगंज। रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के सआदतगंज, अनूपगंज, डडियामऊ सहित आदि गांवों में छुट्टा जानवरों के आतंक से किसान व राहगीर परेशान हैं। मौजूदा समय में हालत यह है कि खेतों में छुट्टा जानवर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसान दिन रात फसलों की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं। इतना ही नहीं ये छुट्टा जानवर सडकों पर भी डेरा जमाए रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। पशुपालक भी इन्हें खुला छोड़ दे रहे हैं। सड़कों व गांव की गलियों में एकत्रित छुट्टा जानवर को अगर कोई भगाने का प्रयास करता है तो यह उनको दौड़ा लेते हैं। कई बार ये लोगों को घायल तक कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.