सीतापुर, जून 16 -- सीतापुर। शहर के गौशाला पुरवा में बेसहारा पशुओं से कारोबारी काफी परेशान हैं। इन छुट्टा जानवरों का मंडी में कब्जा है। मवेशी सुबह सबसे अधिक सब्जी मंडी लगने पर आ जाते हैं। जिससे कारोबारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि छुट्टा जानवर आए दिन हादसों की वजह भी बनते हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से छुट्टा जानवरों से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...