अंबेडकर नगर, जून 8 -- गर्मी से बेचैन होकर छुट्टा मवेशी पूरे दिन पानी की तलाश में इधर उधर भटकते रहते हैं। हालांकि इसके बाद भी उन्हें पानी नहीं मिल पाता है। ऐसे में मजबूरन उन्हें गड्ढों में भरे या फिर नाले व नालियों का गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है। वहीं नीलगाय भी अब आबादी का रुख करने लगे हैं। दरअसल तमसा नदी कई स्थानों पर पूरी तरह से सूख चुकी है। कई स्थानों पर पानी ही नहीं बचा है। ऐसे में ये जंगली जानवर पानी के लिए आबादी का रुख करते हैं। पहले नदी में पानी होने पर उनकी प्यास आसानी से बुझ जाती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...