लखनऊ, जनवरी 21 -- माल इलाके के गौरिया गांव का मामला दो नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लखनऊ, संवाददाता। माल इलाके में भैंसों को सड़क पर छुट्टा निकालने का विरोध करने पर दबंगों ने एक महिला के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने घर में तोड़फोड़ कर फायर किया, लेकिन गोली नहीं चल पाई। दबंगों ने घर पर ईंट पत्थर चलाए, जिससे युवक घायल हो गए। घटना को लेकर पीड़िता ने दो नामजद चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। माल क्षेत्र के गौरिया निवासी रूबी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जनवरी की शाम पड़ोसी महेंद्र सिंह उर्फ बंटी की भैंसे छुट्टा रोड पर दौड़ते हुए आ रही थीं। इसपर पीड़िता ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर विरोध किया। इस पर आरोपी ने पीड़िता को गालियां देनी शुरू की। मना करने पर वह मारने दौड़ा, लेकिन परिजनों व पड़ोसियों के पहुंचने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.