अमरोहा, अप्रैल 10 -- रहरा, संवाददाता। अलीगढ़ मार्ग पर गुरुवार शाम रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरई के नजदीक अचानक आए छुट्टा पशु से बचाने के दौरान दो बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि, तीन बच्चों समेत सात लोग घायल हुए हैं। सीएचसी में घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के मजरा श्यामगड़ी निवासी 40 वर्षीय अमित पुत्र सुरेश चंद्र जाटव गुरुवार शाम आदमपुर थाना क्षेत्र के दढ़ियाल की ओर से बाइक लेकर घर लौट रहा था। जैसे उसकी बाइक रहरई गांव के नजदीक पहुंची की अचानक सामने आए छुट्टा पशु से बचाने के दौरान बुलेट बाइक व सवारी लदी ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अमित, बुलेट सवार सरफराज, उसकी पत्नी शबनूर, पांच वर्षीय बेटा शादान व तीन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.