छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर घायल, बहराइच रेफर
श्रावस्ती, जून 6 -- इकौना, श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के बनकटा के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बालापुर निवासी स्वामी दयाल गुप्ता (60 वर्ष) पुत्र भिखारी प्रसाद शनिवार को अपनी बाइक से किसी कार्यवश इकौना बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह बनकटा के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर आए एक छुट्टा पशु से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.