शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- गांव देवकली निवासी हरविंदर कुमार के अनुसार बुधवार सुबह वह ट्रॉली में पांच छुट्टा पशुओं को खुटार स्थित सिमरा वीरान गौशाला ले जा रहा था। करीब 11 बजे बंडा चौराहे पर बाबा चरन दास कॉलोनी के एक युवक ने दो साथियों के साथ पशुओं को ले जाने का विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने रुपये की मांग की और मना करने पर जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट की तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.